फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Deepak and Babita became life partners after Tulsi marriage

तुलसी विवाह के बाद एक दूसरे के जीवन साथी बने दीपक व बबिता

Sun, 29 Nov 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Deepak and Babita became life partners after Tulsi marriage
फोटो 29एयूआरपी14- तुलसी विवाह के बाद परिणय सूत्र में बंधते दीपक और बबिता - फोटो : AURAIYA
औरैया। महिलाओं की संस्था तुलसी शाखा ने बैकुंठ चौदस के मौके पर तुलसी विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान दीपक और बबिता भी परिणय सूत्र में बधे। मौजूद महिलाओं ने मंगलगीत गाए।
विज्ञापन

होमगंज स्थित पोरवाल धर्मशाला में तुलसी विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोचार व रीति-रिवाज के अनुसार तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। आचार्य पं.धर्मेश दीक्षित ने कार्यक्रम संपन्न कराया। महिलाओं ने श्रद्धाभाव से तुलसी मैया के पैर पूजे। तुलसी विवाह के बाद दीपक व बबिता परिणय सूत्र में बंधे। एक विचित्र पहल सेवा समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि तुलसी मैया के विवाह के साथ आज एक (विधवा), जरूरतमंद जोड़े का घर बसाकर विचित्र पहल परिवार को आत्मिक प्रसन्नता हुई है। तुलसी शाखा की अध्यक्ष बबिता ने बताया कि महिला शाखा तुलसी की सदस्यों द्वारा वैवाहिक जोड़े का हर्षोल्लास के साथ जयमाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। जबकि बेसहारा बबिता की विदाई करते समय महिला शाखा की सदस्यों की आंखों से खुशी के आंसू गिर पड़े। मौजूद लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद गुप्ता (डाबर), रानू पोरवाल, कपिल गुप्ता, हरमिंदर सिंह कोहली, आदित्य पोरवाल, सभासद पंकज मिश्रा, अनुराग गुप्ता, कमलकांत पोरवाल, महेंद्र कुमार गुप्ता (लालू), जूनियर शाखा अनमोल के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, मीडिया प्रभारी अभिषेक गोयल, शाखा की प्रभारी मीरा गुप्ता, संरक्षक लक्ष्मी विश्नोई, यूविका पोरवाल, रिंकी शुक्ला आदि ने सराहनीय प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed