फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dedicated people deep freezers

जनता को समर्पित किया डीप फ्रीजर

Sun, 07 Feb 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sun, 07 Feb 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Dedicated people deep freezers
नगर की सामाजिक संस्था विचित्र पहल ने सात फरवरी को संस्था के स्थापना दिवस पर नगर को डीप फ्रीजर समर्पित किया। इससे पूर्व संस्था की ओर से चलाए जा रहे यमुना घाट सफाई अभियान के 30वें चरण को गति दी गई।
विज्ञापन

इसी क्रम में पोरवाल धर्मशाला में एक बैठक हुई।

इसमें संस्था के स्वर्णिम एक साल पूरे हो जाने पर अब तक के सामाजिक कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि संगठन की ओर से एक साल के कार्यकाल में ग्राम गढ़ाकासदा व ग्राम सांफर में एक-एक गौशाला खोली गई। यमुना घाट पर सफाई अभियान के साथ-साथ वहां पर शव यात्रा में जाने वाले लोगों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए बोरिंग कराई गई।
विज्ञापन


वहीं दिवंगत लोगों के पार्थिव शरीर को यमुना घाट तक ले जाने के लिए बैकुंठ रथ जनता को समर्पित किया। वहीं रविवार को डीप फ्रीजर समर्पित किया गया है। इस डीप फ्रीजर के माध्यम से दिवंगत लोगों के शव को 24 से 48 घंटे तक सुरक्षित रखा जा सकता है। इस अभियान के दौरान मुख्य रुप से शशि गुप्ता, गुरमीत सिंह, डा.एसएस सिंह परिहार, अजय शुक्ला अंजाम, अविनाश अग्निहोत्री, राजकुमार पोरवाल, कपिल गुप्ता, पिंकू शर्मा, राजवीर सिंह, जितेंद्र कुमार निषाद, भीमसेन सक्सेना, संजीव गुप्ता, ज्ञान सक्सेना, गिरेंद्र सिंह परिहार, बलदेव सिंह, मोहित पोरवाल आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमोचन आज
औरैया। शहर के फूलमती मंदिर के पीछे स्थित क्रोनिक कंप्यूटर सेंटर पर आठ फरवरी को दोपहर 12 बजे स्वर्णिम औरैया पत्रिका का विमोचन किया जाएगा। यह जानकारी क्रोनिक एकेडमी के प्रबंधक कपिल गुप्ता ने दी। बताया कि इस पत्रिका में नगर से जुड़ी क्रांतिकारियों के इतिहास व उनकी तमाम घटनाओं को संकलित कर पत्रिका को तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed