फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Decision will come today in rape and murder of innocent

Auraiya News: मासूम से दुष्कर्म व हत्या में आज आएगा फैसला

Tue, 27 Jun 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 27 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Decision will come today in rape and murder of innocent
औरैया। अयाना थाना क्षेत्र में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म व निर्मम हत्या के मामले में तीन माह के अंदर सुनवाई पूरी करते हुए कोर्ट आज सजा सुनाएगी। इस वारदात ने जिले को झकझोर कर रख दिया था। एसपी चारू निगम ने आरोपी को फांसी दिलाए जाने के लिए सख्त पैरवी का खाका तैयार किया था।
विज्ञापन

अयाना थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 मार्च को मवेशी चरा रही आठ वर्षीय बालिका का आरोपी ने अपहरण कर लिया। खेत में ले जाकर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता परिजनों को घटना के बारे में न बता दे, इस डर से आरोपी ने गला घोटकर मासूम को मौत के घाट उतार दिया। बेटी की तलाश में परिजन व पुलिस ने खाक छानी तो दूसरे दिन बाद शव खेत में मिला। जिसके बाद पुलिस ने हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए संदिग्धों से पूछताछ की थी।
विज्ञापन

मामले में आरोपी गौतम दोहरे ने अपराध स्वीकार लिया। आरोपी को जेल भेजते हुए पुलिस ने पुख्ता पैरवी कर रही थी। तीन माह की अनवरत सुनवाई का नतीजा रहा कि बुधवार को कोर्ट सजा सुनाने जा रहा है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि वारदात के आठ दिन के अंदर कोर्ट में चार्जशीट लगा दी गई थी। समाज में ऐसे दुर्दांत अपराधियों पर शिकंजा कसा जाना बहुत जरूरी है। मासूमों के साथ होने वाली दरिंदगी पर ऐसे ही लगाम लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed