{"_id":"698f71a15b73fc9209082727","slug":"decision-postponed-due-to-non-receipt-of-insurance-claimdecision-postponed-due-to-non-receipt-of-insurance-claim-auraiya-news-c-211-1-aur1009-139577-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बीमा क्लेम न मिलने पर टला फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बीमा क्लेम न मिलने पर टला फैसला
Sat, 14 Feb 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
औरैया। बीमा क्लेम न मिलने के मामले में शुक्रवार को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में सुनवाई टल गई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता के न आने से फैसला अब तय तारीख को होने की संभावना जताई जा रही है।
बिधूना तहसील के गांव रुरुगंज निवासी व्यापारी लक्ष्मण सिंह की गांव में किसान खाद भंडार के नाम से दुकान है। उन्होंने दुकान का बीमा गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस कंपनी से करा रखा था। 13 फरवरी 2024 को चोरों ने दुकान से हजारों रुपये का सामान पार कर दिया था। घटना की सूचना पुलिस के साथ ही बीमा कंपनी को दी गई, लेकिन आरोप है कि कंपनी ने लंबे समय तक क्लेम का निस्तारण नहीं किया और टालमटोल करती रही।
इससे परेशान होकर व्यापारी लक्ष्मण सिंह ने 20 अगस्त 2024 को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में परिवाद दायर किया। लगातार हुई सुनवाई के बाद शुक्रवार को फैसला सुनाया जाना था, लेकिन बचाव पक्ष के अधिवक्ता के उपस्थित न होने के कारण सुनवाई टल गया। अब आयोग द्वारा 16 फरवरी को फैसला सुनाया जाएगा।