फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Decided the fate of 32 candidates today

32 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Sat, 18 Feb 2017 11:21 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Sat, 18 Feb 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Decided the fate of 32 candidates today
यूपी इलेक्शन 2017
जिले की तीन विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान होगा। करीब दस लाख मतदाता 32 प्रत्याशियों की तकदीर का फैसला करेंगे। जिले के 1090 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान केंद्रों पर पुलिस-पीएसी के अलावा अर्द्घ सैन्य बल की तैनाती की गई है। बूथ कैप्चरिंग करने वालों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


रविवार की सुबह छह बजे राजनीतिक दलों के एजेंटों की उपस्थिति में मॉक पोल किया जाएगा। मॉक पोल के दौरान ईवीएम में हर प्रत्याशी के पक्ष में कम से कम 50 वोट मतदान कर्मी और एजेंट डालेंगे। मॉक पोल के जरिए बैलेट और कंट्रोल यूनिट को परखा जाएगा। मॉक पोल के दौरान माइक्रो आब्जर्बर मौजूद रहेंगे। अगर सुबह छह बजे राजनीतिक दलों के एजेंट बूथों पर नहीं आ पाते हैं तो मतदान कर्मी उनका 15 मिनट इंतजार करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद भी एजेंटों के आने में देरी होने पर मतदान कर्मी मॉक पोल शुरू करा देंगे। मॉक पोल के बाद ईवीएम की सीआरसी यानी मॉक पोल के दौरान डाले गए वोट हटा दिए जाएंगे। सुबह सात बजे मतदान शुरू हो जाएगा। मतदान पर निगाह रखने के लिए सेक्टर, जोनल, सुपर जोनल और ओवरऑल अफसरों की तैनाती की गई है। शाम पांच बजे मतदान बंद हो जाएगा। इसके बाद वही वोट डाल पाएंगे जो मतदेय केंद्र के अंदर लाइन में लगे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा वार उम्मीदवार
औरैया विधानसभा: 10
दिबियापुर विधानसभा: 14
बिधूना विधानसभा: 8

1090 मतदान केंद्रों की सुरक्षा 10450 जवानों के जिम्मे
जिले में 1090 मतदान केंद्र हैं। इनकी सुरक्षा का जिम्मा 10450 जवानों के जिम्मे है। इनमें 5950 पुलिस व 4500 अर्द्ध सैन्य बल के जवान हैं।   

वार रूम तैयार, आयोग रखेगा निगाह
मतदान के दिन केंद्र और राज्य निर्वाचन आयोग वोटिंग प्रतिशत पर ऑनलाइन निगाह रखेगा। इसके लिए कंट्रोल रूम में वार रूम (पोल डे मानीटरिंग सिस्टम) तैयार कराया गया है। मतदान के दिन वार रूम देर रात तक कार्य करेगा। मतदेय केंद्रों पर तैनात पीठासीन अधिकारी एसएमएस के जरिए हर दो घंटे पर मतदान प्रतिशत की जानकारी वार रूम को देंगे। प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र की मतदान रिपोर्टिंग के लिए दो-दो कंप्यूटर इंटरनेट से जोड़े गए हैं।

पल-पल की जानकारी अपडेट करेंगे पीठासीन
पीठासीन अधिकारी एसएमएस के जरिए वार रूम से जुड़े रहेंगे। वह 19 फरवरी को सुबह छह बजे मॉक पोल और इसके बाद मतदान शुरू होने के समय की जानकारी देंगे। सुबह नौ बजे, अपरान्ह 11 बजे, दोपहर 1 बजे, दोपहर बाद 3 बजे और सायं 5 बजे मतदान प्रतिशत की जानकारी देंगे। शाम पांच बजे वोट डालने के लिए कतार में लगे मतदाताआें की जानकारी देनी होगी। मतदान समाप्ति के बाद इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के जमा कराने की जानकारी भी देनी होगी। यह सब जानकारियां कंप्यूटर में स्वयं फीड होती जाएंगी।

प्रत्याशियों के लिए आचार संहिता
प्रत्याशी व उसके एजेंट की गाड़ी में ड्राइवर सहित पांच लोग ही बैठ सकेंगे।
वाहन पास की मूल प्रति वाहन के संग रखनी होगी। अन्यथा वाहन जब्ती की कार्रवाई होगी।
मतदान केंद्र से दो सौ मीटर की परिधि के बाहर ही राजनीतिक पार्टियों के बस्ते लग सकेंगे।
मतदान केंद्र से दो सौ मीटर की परिधि के आसपास असलहे लेकर घूमना वर्जित रहेगा।
वोटरों को मतदान केंद्र तक लाने के लिए उम्मीदवार वाहन का प्रयोग नहीं कर सकेंगे।
मतदान केंद्र से सौ मीटर की परिधि में सभी सेलफोन और कार्डलेस के प्रयोग पर प्रतिबंध है। मतदान कर्मी भी मोबाइल बंद रखेंगे। वह खास मौका पर ही मोबाइल का इस्तेमाल कर सकेंगे।
सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों के साथ ड्यूटी में लगे सुरक्षाकर्मी भी मतदेय केंद्र से 100 मीटर की दूरी पर रहेंगे।
मतदान केंद्रों से 200 मीटर की दूरी पर ही प्राइवेट वाहन खड़े किए जा सकेंगे।

163 बूथों पर होगी वेबकास्ट़िग
अति संवेदनशील 163 बूथों पर वेबकास्ट़िग होगी। इसके अलावा सभी केंद्रों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

इन नंबरों पर करें शिकायत
चुनाव के लिए कंट्रोल रूम खोला गया है। यहां चुनाव से संबधित कोई भी शिकायत कर सकता है। कंट्रोल रूम के नंबर 05683-249661 व 05683-249544 नंबर पर शिकायतें की जा सकती हैं।  

औरैया विधानसभा
यह हैं उम्मीदवार  
रमेश दिवाकर (भाजपा),मदन सिंह गौतम (सपा),भीमराव अंबेडकर (बसपा)और निर्दलीय संजीव कुमार, लक्ष्मी देवी, मान सिंह, आलोक कुमार, कांती देवी, सरनाम सिंह व कमला देवी।


 कुल मतदाता: 316753
पुरुष: 173416
महिला:143321
थर्ड जेंडर:   16
मतदान केंद्र:353

दिबियापुर विधानसभा
यह हैं उम्मीदवार
प्रदीप यादव (सपा),लाखन सिंह राजपूत (भाजपा),रामकुमार अवस्थी (बसपा) और निर्दलीय अतर सिंह, महेंद्र प्रताप, अरविंद शर्मा, संध्या अवस्थी, बादशाह सिंह, मुकेश, बलवीर, वेद नारायण, सरनाम सिंह, रजनी देवी व योगेश प्रताप।

कुल मतदाता: 307778
पुरुष:  168990
महिला:138783
थर्ड जेंडर: 05
मतदान केंद्र: 340

बिधूना विधानसभा
यह हैं उम्मीदवार
दिनेश वर्मा (सपा),शिव प्रसाद यादव (बसपा),विनय शाक्य (भाजपा) व निर्दलीय  कृष्णवीर, संजीव शाक्य, राधाकृष्ण, उमाकांत व लक्ष्मण कुमार।

कुल मतदाता : 353550
पुरुष:  193780
महिला: 159751
थर्ड जेंडर:   19
मतदान केंद्र: 351
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed