फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Decapitated body of missing girl found in field, hair cut and pressed head also found nearby

Auraiya News: खेत में मिला लापता युवती का सिर कटा शव, नजदीक ही बाल काटकर दबाया गया सिर भी बरामद

Sun, 17 Nov 2024 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Decapitated body of missing girl found in field, hair cut and pressed head also found nearby
औरैया। पांच दिन से लापता युवती का सिर कटा शव शनिवार तड़के गांव भिखरा में बाजरा के खेत में पड़ा मिला। धड़ से कुछ दूरी पर ही उसका सिर भी मिट्टी से दबा पाया गया। सिर पर बाल नहीं थे। वहीं,धड़ के पास ही युवती का बैग, पानी की बोतल समेत सिर के कटे हुए बाल मिले।सूचना पाकर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव की शिनाख्त करते हुए उसकी सहेली पर अपहरण व हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है। फिलहाल सहेली को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन




शव की शिनाख्त कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव छोटा पथरिया निवासी अंजलि (25) पुत्री जयवीर सिंह के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक अंजलि की सहेली दिबियापुर कस्बा के मोहल्ला ट्रांसपोर्ट गली निवासी दीक्षा पुत्री अरविंद उर्फ कल्लन ने कानपुर के रामा हास्पिटल में बेटी की नौकरी लगवाने की सलाह दी थी। इसके लिए 11 नवंबर की सुबह अंजलि ट्रेन से अपनी सहेली दीक्षा के साथ कानपुर गई थी। 12 नवंबर को अंजलि का फोन रिसीव न होने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन




पुलिस से संपर्क करते हुए परिजन दिबियापुर में दीक्षा तक पहुंचे। पूछताछ में पहले दीक्षा ने कानपुर तक ही अंजलि से मुलाकात होने की बात कही। बाद में अंजलि के भिखरा समीप मिल जाने की बात कही। इस पर पुलिस 13 नवंबर को भिखरा पहुंची। काफी खोजबीन हुई। यहां तक खेतों में भी तलाश हुई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद 15 नवंबर को अंजलि की मां सरिता देवी ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि बेटी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दीक्षा ने अपहरण कर लिया। अनहोनी की आशंका भी जताई थी। पुलिस को बताया कि 11 नवंबर की सुबह बेटी ट्रेन से कानपुर सेंट्रल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बोले जिम्मेदार-----



बाजारा के खेत में सिर कटा शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही घटना का खुलाशा किया जाएगा।



आलोक मिश्र, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed