फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Death while sitting on truck driver's seat

Auraiya News: ट्रक ड्राइवर की सीट पर बैठे-बैठे मौत

Sun, 16 Jun 2024 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Death while sitting on truck driver's seat
अछल्दा। सीमेंट से भरा हुआ एक ट्रॉले में डाइवर की कैबिन की सीट पर बैठे-बैठे मौत हो गई। जब काफी देर तक ट्रॉला ओवरब्रिज से हटा नहीं तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। छानबीन पर ड्राइवर कानपुर का रहने वाला मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत लू लगने से हुई है।
विज्ञापन


औरया कस्बा के नजदीक से निकले खगा के नगला बाईपास से सीमेंट से भरा हुआ ट्राॅला नम्बर R J 19 G F 6939 ओवर ब्रिज पर पांच घंटे तक खड़ा रहा। दोपहर 12 बजे से ट्रक शाम पांच बजे तक जब ट्रक नहीं हटा तो ग्रामीणों ने शक होने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो केबिन में ड्राइवर मृत मिला।
विज्ञापन

ड्राइवर के मोबाइल में घर से फोन आ गया तो पुलिस को युवक की पहचान हुई। मृतक का नाम आरिफ पुत्र उम्र करीब 44 वर्ष निवासी मछरिया यशोदा नगर कानपुर के रूप में पहचान हो सकी। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंचे सीओ बिधूना अशोक कुमार, थाना प्रभारी अशोक उपाध्याय, इंस्पेक्टर रवी श्रीवास्तव ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों से वीडियो कॉलिंग से ट्रक में पड़े ड्राईवर की शिनाख्त करवाई। मृतक की मौत कारण पता नहीं चल सका है। आशंका है कि उसे लू लगी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed