फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   death,police,old man,auraiya,postmartam

मदद की उम्मीद में बुजुर्ग की मौत

Sun, 25 Apr 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
death,police,old man,auraiya,postmartam
औरैया। सदर कोतवाली के जालौन चौराहा पर मदद की आस में बुजुर्ग पूरी रात तड़पता रहा, लेकिन मदद नहीं मिली। उसकी मौत हो गई। रविवार की सुबह राहगीरों ने बुजुर्ग का शव पड़े होने की जानकारी दी। दोपहर बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जालौन चौराहे के ओवरब्रिज के नीचे शनिवार की शाम एक बुजुर्ग पहुंचा। उसकी हालत गंभीर देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को फोन पर दी और उसे जल्द मदद दिलाए जाने की मांग की। अधिकारियों ने फोन पर आश्वासन तो दिया, लेकिन बुजुर्ग तक मदद नहीं पहुंची। समय से उपचार न मिलने पर रात में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बुजुर्ग के पास एक बैग था और वह मास्क भी लगाए था। रविवार की सुबह जब राहगीरों ने बुजुर्ग को मृत देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन नहीं हो सकी। कोतवाली प्रभारी एसके पांडेय ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नही हो सकी है। चौकी प्रभारी रामप्रकाश मौके पर गए थे। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed