फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Death of a passenger crossing the track due to the grip of Mahabodhi

Auraiya News: महाबोधि एक्सप्रेस की चपेट में आने से ट्रैक पार कर रहे यात्री की दर्दनाक मौत

Sun, 23 Apr 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 23 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Death of a passenger crossing the track due to the grip of Mahabodhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रेलवे ट्रैक पार करते समय एक यात्री की महाबोधि एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई। जीआरपी चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम एक युवक रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफार्म संख्या एक पर जा रहा था। इसी दौरान गुजरी डाउन महाबोधि एक्सप्रेस की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर रेलवे ट्रैक से हटवाया। अन्य यात्री भी शव के पास इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंचे युवक अंकज ने शव की शिनाख्त दिबियापुर क्षेत्र के गांव हरी सिंह की मड़ैया निवासी अपने चाचा सुरेंद्र सिंह (43) पुत्र मोहर सिंह के रूप में की। अंकज ने जीआरपी चौकी पुलिस को बताया कि चाचा सुरेंद्र लखनऊ जाने के लिए घर से निकले थे। वह चाचा को छोड़ने रेलवे स्टेशन आया था। वह टिकट लेने लगा। अनुमान है कि इसी बीच उसके चाचा रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफार्म पर जाने लगे। तभी यह दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed