फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   death,mla,corona,auraiya

24 घंटे में कोरोना संक्रमण से चार की मौत, 324 नये मरीज मिले

Fri, 23 Apr 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
death,mla,corona,auraiya
औरैया विधायक रमेश दिवाकर की फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
औरैया। कोरोना से शुक्रवार को विधायक समेत चार की मौत हो गई। इसके अलावा 324 नए संक्रमित मरीज मिलने के बाद एक्टिव केसों का आंकड़ा दो हजार के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से जिले के चार लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में सदर विधायक के अलावा प्रेमानंद आश्रम के निकट निवासी 55 वर्षीय पुरुष और बिधूना तहसील के गांव पुरवा भवानी सल्लापुर निवासी 70 वर्षीय वृद्ध और दिबियापुर के गांव घेरा निवासी 58 वर्षीय महिला शामिल है। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 66 हो गई है।
विज्ञापन

बताया कि गुरुवार को जिले में 324 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। 192 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या दो हजार के पार पहुंचकर 2104 हो गई है। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 6310 है। संक्रमण को देखते हुए नए हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या बढ़ाई गई है। एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 310 है। जिले के बाहर के 17 अस्पतालों में 25 गंभीर संक्रमित मरीजों को भर्ती किया गया है, जबकि चिचौली स्थित कोविड केयर सेंटर एल-टू में भर्ती गंभीर संक्रमित मरीजों की संख्या 30 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

810 ने लगवाया कोरोना का टीका
टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण के दौरान गुरुवार को कुल 810 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। जिसमें 369 लाभार्थियों ने पहला और 441 लाभार्थियो ने दूसरा टीका लगाया। टीकाकरण के दौरान कुल 4.71 प्रतिशत डोज नष्ट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed