{"_id":"62701e6b035e4017e366e179","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-auraiya-news-knp6945884111","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
फोटो 02एयूआरपी-25- गमगीन बैठे परिजन व पड़ोसी। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिहोली के मजरा जोगीपुर में किसी बात से नाराज होकर युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटे तो बेटे का शव फंदे पर लटका देखा। पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ग्राम मिहोली के मजरा जोगीपुर निवासी लालता प्रसाद के एक रिश्तेदार के घर पर रविवार को शादी थी। जिसमें पूरा परिवार शामिल होने गया था। वहां से किसी बात पर नाराज होकर उनका बेटा नारायण दत्त उर्फ गुड्डू (38) घर आ गया था। आंधी के कारण समारोह में देर हो गई तो परिजन देर रात को घर पहुंचे।
सेंटर लॉक खोलकर परिजन कमरे में पहुंचे तो गुड्डू का शव फांसी के फंदे पर लटका था। यह देख परिजन सन्न रह गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और परिजनों से पूछताछ कर कमरे व घर की तलाशी ली। ग्रामीणों ने बताया कि नारायण मजदूरी कर घर खर्च चलाता था।
विज्ञापन
सदर कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, युवक की मौत के बाद से उसकी पत्नी व तीन बच्चों समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

युवक की मौत पर विलाप करती महिलाएं। संवाद- फोटो : AURAIYA