{"_id":"6283e92e1cbc1d43963062d2","slug":"dead-body-of-youth-found-drowned-in-yamuna-auraiya-news-knp6973501116","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में डूबे युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में डूबे युवक का शव मिला
विज्ञापन
यमुना में शव की तलाश करती एनडीआरएफ की टीम। संवाद
- फोटो : AURAIYA
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के मलगवां मुस्तकिल गांव का एक युवक सोमवार को यमुना में नहाने के दौरान डूब गया था। मंगलवार सुबह इटावा से पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने घटना स्थल से चार किलोमीटर दूर भरेह क्षेत्र से शव बरामद किया।
मलगवां मुस्तकिल निवासी मजदूर रामनरेश का पुत्र प्रदीप कुमार (26) सोमवार दोपहर तीन बजे यमुना किनारे बकरियां चराने के लिए निकला था। शाम होने पर वह यमुना में नहाने लगा। इसी बीच तेज बहाव में वह डूबने लगा। गांव के गोलू ने डूबते देख उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह गहरे में समा गया। गोलू ने परिजनों और पुलिस को जानकारी दी।
अजीतमल पुलिस के साथ एसडीएम अखिलेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तलाश कराई पर सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह एसडीएम ने इटावा से 10 सदस्यीय एनडीआरएफ टीम बुलाई। सुबह सात बजे से टीम ने सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन
टीम सर्च करते हुए इटावा सीमा से लगे भरेह तक जा पहुंची। चार घंटे बाद लौटते वक्त अयाना और भरेह के धरमपुर गांव के बीच युवक का शव मिला। टीम की सूचना पर अयाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अजीतमल कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर शव पानी में उतराता मिला।

घटना स्थल पर मौजूद परिजन व ग्रामीणों की भीड़। संवाद- फोटो : AURAIYA