{"_id":"660ee65bc1639178b305ce82","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-from-a-tree-wife-accused-of-murder-auraiya-news-c-211-1-aur1002-110523-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
एरवाकटरा। थानाक्षेत्र के बडियानी गांव में बुधवार देर रात 32 वर्षीय युवक का शव नीम के पेड़ पर गमछे से लटकता मिला। परिजनों ने पड़ोसियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते शव नीचे नहीं उतारने दिया। क्षेत्राधिकारी बिधूना और थाना प्रभारी संत प्रकाश पटेल के काफी समझाने के बाद परिजन माने। करीब तीन घंटे बाद रात करीब एक बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
थाना क्षेत्र के बडियानी गांव निवासी वर्मादीन शाक्य का 32 वर्षीय पुत्र देवेंद्र शाक्य बुधवार शाम को खेत पर गेहूं के गट्ठे बांधने की बात कहकर गया था। जहां उसने पत्नी से जानवरों को चारा डालने के बाद खेत पर आने को कहा। जब पत्नी रीतू देवी उर्फ पूजा बच्चों के साथ खेत पर पहुंची तो देवेंद्र वहां नहीं मिला। परिजन उसे ढूढ़ने में जुट गए। रात करीब नौ बजे पूजा को राजू शाक्य के खेतों पर नीम के पेड़ से देवेंद्र का शव गमछे से फंदे पर लटकता मिला।
परिजन और गांव वालों ने घटना की सूचना एरवाकटरा पुलिस को दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर जमीन को लेकर चल रहे विवाद के कारण हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी को लेकर आक्रोश दिखाया। साथ ही मांग को पूरा करने से पहले शव को नीचे नहीं उतारने दिया।
विज्ञापन
इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने परिजनों को काफी समझाने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार हुए। परिजनों ने बताया कि मृतक देवेंद्र चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। देवेंद्र की शादी करीब नौ वर्ष पूर्व पूजा के साथ हुई थी और दो बच्चे अभिकर्ष सात वर्ष और उत्कर्ष चार वर्ष है।
क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मृतक की पत्नी की ओर से लगाए जा रहे आरोपों की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट-- --
गौचरा की सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर पड़ोसियों से चल रहा था विवाद
मृतक की पत्नी रीतू उर्फ पूजा ने बताया कि उसके घर के सामने करीब चार बीघा गौचरा की सरकारी भूमि है। इस पर गांव के ही एक परिवार का कब्जा है और अब वह मृतक देवेंद्र के घर के सामने उसी भूमि पर प्रधानमंत्री आवास का निर्माण करा रहा है। आरोप है कि इसकी शिकायत देवेंद्र द्वारा जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और थाना पुलिस से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कुछ दिन पूर्व शिकायत की जांच करने आए एक अधिकारी पर जेल में डालने की धमकी देकर कोरे कागज पर दस्तखत कराए जाने का आरोप भी मृतक की पत्नी ने लगया।

इनसेट