{"_id":"62829e9d4d56fb14496a47cf","slug":"dead-body-of-old-man-found-hanging-on-tree-auraiya-news-knp6971596167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटकता मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटकता मिला वृद्ध का शव
विज्ञापन
राजेश्वर दयाल की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AURAIYA
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के कल्यानपुर जागू में सोमवार सुबह गांव के बाहर खेत में खड़े नीम के पेड़ पर वृद्ध का शव लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बीमारी से परेशान होकर जान देने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
कल्यानपुर जागू निवासी राजेश्वर दयाल दिवाकर (68) प्रतिदिन की भांति सोमवार सुबह साढ़े चार बजे घर से खेत जाने के लिए निकले थे। सुबह करीब सात बजे शौच क्रिया के लिए गए युवकों व मृतक के छोटे भाई जागेश्वर दयाल ने खेत में खड़े नीम के पेड़ पर राजेश्वर दयाल का शव लटकते देखा। इसके बाद परिजनों व पुलिस को जानकारी दी गई।
बेटे बृजेश कुमार ने बताया कि उसके पिता का पेट का ऑपरेशन हुआ था। साथ ही दमा के भी मरीज थे। आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण इलाज में भी परेशानी होती थी। वह अक्सर घर में कहा करते थे कि वह अपने कारण किसी को परेशान नहीं करना चाहते हैं। तब हम लोग उन्हें समझाकर परेशान न होने की बात कहते थे। कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पति की मौत की खबर सुन पत्नी सकते में
मृतक के तीन बेटे बृजेश, बृजेंद्र व मुकेश एवं दो बेटियां पप्पी व बबली हैं। सभी की शादी हो चुकी है। मृतक की पत्नी चार दिन पहले शादी समारोह में शामिल होने के लिए रिश्तेदारी में गई थीं। पति की मौत की खबर से वह सकते में हैं।

घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद- फोटो : AURAIYA

घटना स्थल पर मौजूद गमगीन महिलाएं। संवाद- फोटो : AURAIYA