फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of missing youth found hanging from tree

Auraiya Suicide: युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला, तीन दिन से था लापता, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 31 Mar 2023 04:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 31 Mar 2023 04:07 PM IST
सार

अयाना थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Dead body of missing youth found hanging from tree
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा

विस्तार

औरैया जिले में अयाना थाना क्षेत्र के भौंतापुर में बुधवार सुबह से गायब युवक का शव गांव के बाहर आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। खेत मालिक की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस बुलाई। पुलिस ने मौके से साक्ष्य लेने के साथ जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

पिता ने बताया कि गांव के एक युवक के साथ बेटा शादी में गया था, तब से ही उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। पुलिस मामले जांच में जुटी है। अयाना थाना क्षेत्र के भौंतापुर निवासी निर्भय उर्फ बलराम के बेटे भानू दोहरे (21) का शव गांव के मुकेश पांडेय के खेत में आम के पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन

सुबह खेत पहुंचे मुकेश ने पेड़ के नीचे चारपाई व उसके सहारे से शव लटका देख पुलिस व परिजनों को जानकारी दी। भानू की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां रामबेटी व पिता रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर सीओ अजीतमल भरत पासवान, थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र भी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता निर्भय ने पुलिस को बताया कि 28 मार्च को गांव के सुंदरलाल की बेटी की शादी थी। जिसमें उसका बेटा भी गया था। यहां किसी रिश्तेदार का पर्स चोरी हो जाने पर लोगों ने उसके बेटे पर चोरी का आरोप लगाया था। इससे बेटा परेशान था और रात में ही घर आ गया था। बुधवार सुबह उसे गांव का एक युवक लेने आया था।

देर रात तक बेटा घर नहीं लौटा। गांव में खोजने पर भी कोई जानकारी नहीं हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ भरत पासवान ने बताया कि अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed