{"_id":"661ac74a6b5728b6520cc433","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-hanging-auraiya-news-c-211-1-aur1001-110824-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: लापता युवक का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: लापता युवक का शव फंदे पर लटका मिला
Sat, 13 Apr 2024 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखौला निवासी एक लापता युवक का शव शनिवार तड़के सेंगर नदी किनारे पेड़ से फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की।
गांव सिखौला निवासी सुखराम सिंह यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार सुबह उनका बेटा मोहित यादव (19) घर से बिना बताए निकल गया। देर रात तक मोहित की तलाश चलती रही। वहीं शनिवार तड़के मोहित का शव फंदे पर लटका मिलने की सूचना पर वह परिवार समेत मौके पर पहुंचे।
पुलिस को दिए पत्र में पीड़ित पिता ने बताया कि बेटे मोहित ने आत्महत्या की है। उधर, सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सदर कोतवाल भूपेंद्र राठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेज दिया गया है। परिजनों ने युवक के आत्महत्या कर लेने की बात कही है। वजह स्पष्ट नहीं हुई है।