फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of a youth found hanging

Auraiya News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Fri, 08 May 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 08 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर सुजान सिंह में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव कमरे की छत पर फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। प्राथमिक जांच में युवक के मानसिक तनाव में रहने की बात सामने आई है। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव रसूलपुर सुजान सिंह निवासी संजय राजपूत (20) पुत्र जयराम घर पर ही रहता था। शुक्रवार तड़के करीब छह बजे जब उसकी पत्नी रुचि की आंख खुली तो संजय का शव कुंडे से रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। रुचि की चीख सुनकर परिजन व अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। आननफानन संजय को नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही भदसान चौकी प्रभारी जमाल शाह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। संजय की मौत के बाद पत्नी रुचि और उसके पांच वर्षीय मासूम बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक के तीन अन्य भाई प्रदीप, सोनू और गोलू बाहर रहकर काम करते हैं। कोतवाली निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ में परिजन ने जानकारी दी है कि संजय पिछले कुछ समय से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था। उसका इलाज आगरा के निजी अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक तनाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी, फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed