फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of a young man was dumped in a drum after murder

Auraiya News: हत्या कर ड्रम में भरकर फेंका युवक का शव

Tue, 23 Jan 2024 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 23 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man was dumped in a drum after murder
अयाना। थाना क्षेत्र के गांव गुजरी में सोमवार सुबह सरसों के खेत में एक युवक का शव ड्रम के अंदर रजाई-गद्दे में रस्सी से बंधा मिला। सुबह खेत गए एक किसान की सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। एसपी चारू निगम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

गांव चौकी निवासी अग्नेश गुप्ता सोमवार सुबह लगभग नौ बजे गुजरी गांव स्थित अपने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल देखने गए थे। तभी उनकी नजर पड़ोस में स्थित नाथूराम के सरसों के खेत में पड़े एक लोहे के ड्रम पर पड़ी। वहां जाकर देखने पर ड्रम के अंदर एक युवक कपड़ों में रस्सी से बंधा दिखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर अयाना थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। जहां युवक का शव देख सीओ अजीतमल राममोहन शर्मा को सूचना दी। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
विज्ञापन

सीओ के अलावा अजीतमल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां शव को ड्रम से बाहर निकलवाया। मृतक का शव देखने से मृतक के शरीर पर हरे व क्रीम कलर के रंग का स्वेटर था। साथ ही नीले रंग का लोअर पहना था। उसकी उम्र लगभग 36 वर्ष प्रतीत हो रही थी। ड्रम में शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस की ओर से आस-पास बनाई जा रही पानी की टंकी के निर्माण में काम करने वाले किसी मजदूर का शव होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के दौरान घटना स्थल के पास भवन निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री लगा लोहे का ड्रम व उसके अंदर से तीन जूते भी बरामद किए। मौके पर पहुंची एसपी चारू निगम ने बताया कि सुबह खेत मालिक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो ड्रम में 35-40 वर्ष का युवक शव मिला है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को देखने से उसके सिर पर शरीर के अन्य अंग पर चोट के निशान हैं। जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि घटना कहीं और करने के बाद शव को अयाना थाना क्षेत्र में लाकर डाला गया हो। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शव को मोरचरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed