{"_id":"62ffd66711773b07c826bca5","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-in-the-room-auraiya-news-knp713578822","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
मौके पर मौजूद सीओ सुरेंद्र नाथ यादव व जांच करती कोतवाली पुलिस। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनगर में किराए के मकान में रह रहे एक युवक का शव कमरे के अंदर पंखे से लटकता मिला। घटना के वक्त पत्नी गेट पर ताला डालकर काम पर गई थी। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी अमरीश बाजपेई उर्फ गुल्ली (40) पुत्र अनिल बाजपेई आरओ पानी ढोने वाली गाड़ी चलाता था। गुरुवार शाम उसने अपने घर के अंदर कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी आकांक्षा ने बताया कि वह दूसरे घरों पर बर्तन साफ करने का काम करती है।
पति शराब का लती था और शराब पीने के लिए बर्तन व घर का सामान बेच देता है। इसी वजह से वह जब काम पर जाती है तो घर का दरवाजा बाहर से बंद कर देती थी। गुरुवार को उसका पति घर पर था। शाम लगभग साढ़े पांच बजे वह मेन गेट पर ताला डालकर बर्तन साफ करने गई थी।
विज्ञापन
वहां से एक घंटे बाद लगभग साढ़े छह बजे वह जब लौटी तो पति को फंदे पर लटका पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। शिवा (6), सत्यम (2) व एक मासूम पुत्री सलोनी है। युवक की मौत की सूचना पर परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए।

अमरीश की फाइल फोटो- फोटो : AURAIYA