{"_id":"6158a11c8ebc3e09f839754d","slug":"dead-animal-gosala-auraiya-auraiya-news-knp655788898","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला में तीन गोवंश की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला में तीन गोवंश की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायल(औरैया)। सहार ब्लाक के करचला गोशाला में बीमार दो गोवंश व एक जख्मी गोवंश की मौत हो गई। ग्रामीणों ने गोशाला में अव्यवस्था की जानकारी अफसरों को दी। जिस पर बीडीओ और ब्लाक प्रमुख सहार ने मौके पर पहुंच कर स्थिति देखी। एनजीओ संचालक को समय से चारा, दाना उपलब्ध कराने के साथ सफाई के निर्देश दिए हैं।
शनिवार सुबह करचला गोशाला परिसर में तीन गोवंश मरे पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पति संजय कुमार को दी। जिस पर वह गोशाला पहुंचे। मगर प्रधान पति को सेवादारों ने अंदर जाने नहीं दिया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। वहीं कुछ देर बाद बीडीओ मुनीष कुमार व ब्लाक प्रमुख आकाश सिंह पहुंचे।
प्रमुख और बीडीओ ने गोशाला के अंदर जाकर देखा तो तीन गोवंश मृत मिले। इसके बारे में सेवादारों से जानकारी ली। पशुचिकित्सा अधिकारी हिरदेश कुमार ने गोशाला परिसर का निरीक्षण किया और बीमार गोवंशों का इलाज किया। बीडीओ मुनीष कुमार ने बताया गोशाला में तीन गोवंश पड़े मिले थे। जिसमें दो गोवंश बीमार और वृद्ध थे, जबकि एक बछड़ा था, जो घायल था। गोशाला की देखभाल कर रहे लोगों को समय से चारा व पानी देने के निर्देश दिए गए है।