फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DCM hits woman waiting for vehicle, injured

Auraiya News: वाहन के इंतजार में खड़ी महिला को डीसीएम ने मारी टक्कर, घायल

Sun, 03 Mar 2024 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
DCM hits woman waiting for vehicle, injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के बिधूना किशनी मार्ग पर स्थित समायन मोड़ पर तेज रफ्तार से आई डीसीएम ने सड़क किनारे पति के साथ वाहन का इंतजार कर रही महिला को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई।
दिल्ली निवासी अरविंद कुमार 28 अपनी पत्नी प्रिया 25 एवं अपने बेटे शौर्य के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। रविवार सुबह वह अपनी ससुराल समायन में विनोद कुमार के घर जाने के लिए दिल्ली से प्राइवेट बस से पहुंचे।
विज्ञापन

जहां उन्होंने ससुरालीजों को फोन करके समायन मोड़ के पास पहुंचने की सूचना दी। वह ससुराल से वाहन के आने का इंतजार करने लगे। इस बीच दंपती वाहन आने का इंतजार करने के लिए सड़क किनारे खड़े हो गए। इसी बीच बिधूना की ओर से रिफाइंड लादकर उमरैन जा ही तेज रफ्तार डीसीएम मौरंग से फिसकर सड़क किनारे पति व बच्चे के साथ खड़ी प्रिया से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वह बुरी तरह घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर प्रिया के परिजन एवं पुलिस ने पहुंचकर उसे सीएचसी एरवाकटरा पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने महिला की हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक संतप्रकाश पटेल ने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर घायल को सीएचसी पहुंचा दिया गया था।

जहां से महिला को तिर्वा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। वहीं टक्कर मारने वाली डीसीएम को चालक श्याम सिंह समेत थाने पहुंचा दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed