फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DCM four trodden by a death

डीसीएम ने चार को रौंदा, एक की मौत

Sat, 21 May 2016 11:36 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 21 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
DCM four trodden by a death
मृतक के शव के पास रोती विलखती महिलाएं - फोटो : amar ujala beuro
 क्षेत्र के गांव पिपरौली में शुक्रवार रात बेकाबू डीसीएम ने सड़क किनारे सो रहे चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। बेकाबू डीसीएम इसके बाद दुकानों में जा घुसी। घटना से गांव में कोहराम मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके परर पहुंचे एसडीएम ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


 गांव पिपरौली शिव में मुख्यमार्ग पर शू स्टोर की दुकान किए व्यापारी नंदकिशोर कोरी अपनी दुकान के सामने ही सड़क किनारे सो रहा था। रात करीब दो बजे कानपुर की ओर आ रही डीसीएम ने नंदकिशोर (50) को कुचल दिया। वहीं पास में ही चारपाई पर सो रहे तुलाराम(65), अमर सिंह (35) पुत्र तुलाराम, रामबहादुर (16) पुत्र अमर सिंह को भी कुचल दिया। इसके बाद डीसीएम दुकानों में जा घुसी। घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े। हादसे में व्यापारी नंदकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर एसडीएम मदन चंद दुबे, नायब तहसीलदार संजय कुशवाहा, थानाध्यक्ष अनिल पांडे व गांव प्रधान अजय वर्मा मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। उन्होंने किसान बीमा दुर्घटना के तहत पांच लाख और परिवारिक लाभ योजना की राशि दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस ने डीसीएम को कोतवाली में खड़ा करा लिया। दोपहर बाद बसपा के पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव ने जाकर घटना की जानकारी ली। मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed