{"_id":"6637d49a53bc2ded2c040194","slug":"dcm-driver-dies-due-to-collision-with-truck-auraiya-news-c-211-1-aur1002-111891-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रक की टक्कर से डीसीएम चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रक की टक्कर से डीसीएम चालक की मौत
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। थाना क्षेत्र के बिधूना रोड पर गुलालपुर समीप रविवार सुबह चार बजे के करीब विपरीत दिशा में आ रहे एक ट्रक ने डीसीएम में टक्कर मार दी। सीएचसी एरवाकटरा ले जाने पर डाॅक्टर ने डीसीएम चालक को मृत घोषित कर दिया।
हाथरस जनपद के लाडपुर थाना के हरैया नगला निवासी नवाब (35) पुत्र सुरजीत जाटव शनिवार की शाम आगरा के एत्मादपुर से कानपुर डीसीएम में रद्दी की खेप ले जाने के लिए निकला। रविवार सुबह चार बजे के करीब वह एरवाकटरा थाना क्षेत्र के बिधूना रोड पर जा रहा था।
इसी दौरान गुलालपुर समीप सामने से आए ट्रक की टक्कर से वह हादसे का शिकार हो गया। डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। केबिन में फंसे नवाब को किसी तरह पुलिस कर्मियों ने बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां डाॅक्टर ने नवाब को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर परिजन पहुंचे। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संतप्रकाश पटेल ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।