{"_id":"57d83d024f1c1beb5bd481fb","slug":"dcm-crushed-the-young-man-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम ने युवक को कुचला, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम ने युवक को कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
Updated Tue, 13 Sep 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर जाम लगाए आक्रोशित लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेला-कानपुर मार्ग पर ओवरलोड डीसीएम ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। घटना के बाद चालक ने डीसीएम लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन मौजूद लोगों ने उसे घेर लिया। इस पर चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग निकला। घायल युवक को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। रास्ते में युवक की मौत हो गई।
कस्बा बेला निवासी इशाक उर्फ टिल्लू पुत्र पप्पू अपने साथी अहमद खान पुत्र हासिम के साथ बाइक से बेला बस्ती जा रहा था। अहमद खान ने बताया कि बेला बस्ती गेट के पास वह किसी काम से गया। इस दौरान सड़क किनारे खड़े इशाक को कानपुर की ओर जा रहे ओवरलोड डीसीएम ने टक्कर मार दी। इशाक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक ने गाड़ी लेकर भागने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे घेर लिया। लोगों ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचे इशाक के परिजन उसे कानपुर लेकर रवाना हुए लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
सूचना के बाद भी काफी देर तक पुलिस के न पहुंचने पर मौजूद लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया। बाद में बेला थाना प्रभारी रुप कृष्ण त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर हालत बिगड़ने की आशंका में कई थानों का फोर्स बुलाया गया। मौके पर पहुंचे एडीएम बिधूना, सीओ बिधूना और जिला महासचिव अनवर कुरैशी ने हालत को काबू में किया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलते ही डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।