{"_id":"6af8b7d29622ae7c2f08c0db","slug":"darkness-from-the-city-to-the-highway-351-streetlights-out-of-order-auraiya-news-c-211-1-aur1006-154870-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शहर से हाईवे तक अंधेरा, 351 स्ट्रीट लाइटें खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शहर से हाईवे तक अंधेरा, 351 स्ट्रीट लाइटें खराब
विज्ञापन
फोटो-01-खानपुर में बंद लाइट की वजह से पसरा अंधेरा।संवाद
औरैया। शहर व हाईवे में लोगों की सुविधा के लिए लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें अब परेशानी का सबब बनी हैं। शुक्रवार रात पड़ताल में खानपुर रोड पर 235, हाईवे में 108 लाइटों के साथ ही देवकली मंदिर परिसर में आठ लैंप लाइटें बंद मिलीं। इतनी अव्यवस्था के बाद भी अधिकारियों का ध्यान इस तरफ नहीं जा रहा है।
खानपुर चौराहा में शुक्रवार को रात 8:40 बजे हाईमास्ट लाइटें जल रही थीं। चौराहा से खानपुर की ओर से जैसे आगे बढ़े तो फलों की दुकानें लगी थीं। इनके आसपास आठ स्ट्रीट लाइटें जल रही थीं। इसके आगे बढ़ते ही अनुराधा त्रिपाठी बालिका विद्यालय के सामने, रशीदा मस्जिद के सामने की लाइट पूरी तरह से बंद थीं। हालांकि यहां पर आबादी होने के चलते घरों के बाहर लगी लाइट व आवाजाही वाले वाहनों की रोशनी से कुछ-बहुत सड़क दिख रही थी।
जैसे ही आगे बढ़े तो खानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर खानपुर पंचायत सचिवालय के बीच एक भी लाइट नहीं जल रही थी। इसके आगे देवकली मंदिर के पास पांच से सात लाइट ही जल रही थीं। जबकि जालौन की तरफ जाने वाली सड़क के मोड़ तक में कुछ लाइटें जल रही थीं। इस सड़क की महत्त्वता इसलिए भी बढ़ जाती है कि क्योंकि देवकली मंदिर में देर रात तक भक्तों की आवाजाही रहती है। इसके अलावा जालौन की तरफ जाने के लिए भी बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन
वहीं, कानपुर-इटावा हाईवे में भाऊपुर से मंडी समिति के बीच सात किमी के दायरे में 300 के करीब एनएचएआई की ओर से लाइट लगाई गई थीं। भाऊपुर पुल के पास, जैतापुर, शताब्दी होटल के पास, दयालपुर, खानपुर, जालौन ओवरब्रिज, मंडी समिति के आसपास 108 लाइटें बंद मिली। कई लाइट पेड़ की पत्तियों के बीच छिपी हुई थीं। इस वजह से ठीक तरह से वह रोशनी नहीं दे रही थीं। जबकि कई लाइट ऐसी थी कि जो जल तो रही थीं, लेकिन रोशनी इतनी कम थी कि ठीक तरह से दिख भी नहीं रही थीं।
एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अमर सिंह ने कहा कि देवकली मंदिर को जाने वाले रास्ते पर लाइटों की समस्या है। मामला संज्ञान में हैं। बिजली लोड को लेकर यह दिक्कत आ रही है। इटावा की टेक्निकल टीम को इस मामले में अवगत कराया गया है।
मंदिर परिसर में लगे आठ लैंप मिले बंद
देवकली मंदिर के आसपास रोशनी के लिए हाईटेक लैंप लगाए गए थे। शुक्रवार रात पड़ताल में यहां के भी आठ लैंप पूरी तरह से बंद थे। हालांकि यहां लगे अन्य लैंप रोशनी दे रहे थे।
4.5 करोड़ से देवकली मार्ग का हुआ था सुंदरीकरण
लंबे समय से देवकली मंदिर की जर्जर सड़क की दशा सुधारने की मांग चल रही थी। साल 2025 में शासन से इसकी सुध ली थी। तब खानपुर चौराहा से मंदिर तक सड़क निर्माण व मार्ग के सुंदरीकरण के लिए करीब 4.5 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ था। खास बात यह थी कि सुंदरीकरण के लिए 1.78 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। इस धनराशि से सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग फुटपाथ बनाए और लाइटिंग व्यवस्था के लिए लैंप पोस्ट भी लगे। लेकिन लगाए गए लैंप अभी तक मार्ग को जगमग नहीं कर पाए हैं।