{"_id":"6873fab89d6eaf4357036c54","slug":"darkness-for-seven-days-transformers-not-replaced-auraiya-news-c-211-1-aur1007-128669-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सात दिनों से अंधेरा, नहीं बदले गए ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सात दिनों से अंधेरा, नहीं बदले गए ट्रांसफार्मर
Sun, 13 Jul 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
एरवाकटरा। तुर्कपुर यासीन गांव में रखे दो ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव में सात दिन से आपूर्ति ठप है। शिकायत पर भी फुंके ट्रांसफार्मर बदले नहीं जा सके हैं। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के किशनी रोड पर प्राथमिक विद्यालय व चरन सिंह शाक्य के घर के सामने रखे 25 केवीए के दो ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के चलते पिछले रविवार को फुंक गए थे। इसकी शिकायत दक्षिणांचल विद्युत सहायता केंद्र के टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराई गई थी।
इन ट्रांसफार्मरों से गांव के करीब 100 घरों को बिजली आपूर्ति मिलती है। ओवरलोडिंग के चलते 20 दिन पहले भी यह दोनों ट्रांसफार्मर फुंक गए थे। इनको भी पांच दिन बाद बदला जा सका था।
विज्ञापन
पिछले रविवार को उपरोक्त दोनों ट्रांसफार्मर दोबारा फुंक गए। एक सप्ताह हो चुका है, लेकिन विभाग ने इनकी कोई सुध नहीं ली। इससे गांव के लोग अंधेरे में रह रहे हैं। लोगों के मोबाइल, पंखे, कूलर, टीवी सहित अन्य उपकरण शोपीस बने हुए हैं। लोग पीने के पानी के लिए भी तरस रहे हैं।
अवर अभियंता कुलवंत सिंह ने बताया कि तुर्कपुर यासीन गांव में लोड अधिक होने से ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं। बकायेदारों द्वारा समय से बिल जमा नहीं किया जा रहा है। इससे ट्रांसफार्मर बदलने में परेशानी आ रही है।