फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dark clouds prevailed throughout the day; light rain occurred in some places.

Auraiya News: दिनभर छाईं रहीं काली घटाएं, कुछ जगह हुई हल्की बारिश

Tue, 01 Sep 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 01 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dark clouds prevailed throughout the day; light rain occurred in some places.
बेला कस्बा में हल्की बूंदाबांदी के चलते सड़क हुई गीली। संवाद
बिधूना(औरैया)। पिछले एक सप्ताह से जारी बारिश का सिलसिला दो दिन से फिलहाल थम चुका है। हालांकि सोमवार को सुबह से शाम तक आसमान में काली घटाएं छाईं रहीं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। इस सब के बीच दिन में हुई उमसभरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल रखा।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, पूरे दिन धूप नहीं निकली। इसके बावजूद बारिश न होने से उमस बढ़ गई। उमस भरी गर्मी के चलते लोग पसीने से तर-बतर रहे। वहीं, लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पलट सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी 76 प्रतिशत रही, जबकि हवा 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। उन्होंने अगले 24 घंटे में 0.7 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना जताई है। दिन में आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद बारिश न होने से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे लोग उमस से परेशान नजर आए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed