फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Danger of accidents due to corn drying on the roads

Auraiya News: सड़कों पर सूख रहे मक्के से हादसों का खतरा

Sun, 06 Jul 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 06 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Danger of accidents due to corn drying on the roads
सड़क पर सूखती मक्का व निकलते वाहन। - फोटो : सड़क पर सूखती मक्का व निकलते वाहन।
बिधूना। सड़कों पर सूख रहे मक्के से हादसों का खतरा बढ़ गया है। वहीं सड़क किनारे लगे मौरंग-गिट्टी के ढेर सुरक्षित यातायात में बाधक बने हैं। इस अनदेखी से राहगीर परेशान हैं। कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


जनपद में इन दिनों खेतों में मक्के की फसल की कटाई व मढ़ाई का काम चल रहा है। बारिश में मक्का भीग रही, इससे किसानों को मक्का सुखाने की जरूरत पड़ रही है। घरों में मक्का सुखाने की जगह न होने से अधिकांश किसान सड़कों पर मक्का फैलाकर सुखा रहे हैं। वह आधी सड़क घेरकर बीच में ईंटे लगाते हुुए मक्का फैला देते हैं। इससे बची हुई आधी सड़क से दोनों ओर का यातायात चलता है।
विज्ञापन

ऐसे में वाहनों को साइड देना और उन्हें ओवरटेक करना चालकों के लिए खतरे से खाली नहीं है। बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर मंडी समिति से कुछ दूरी से लेकर भिखरा गांव तक सड़कों पर ही मक्का सूखते देखा जा सकता है। इससे आधी सड़क पर मक्का का अतिक्रमण होने से शेष आधी सड़क से यातायात प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय को जाने का मुख्य पर भी यही हालात हैं। खास बात तो यह है कि अधिकारी भी इन्हीं सड़कों से फर्राटा भरते हुए निकल जाते हैं, लेकिन उन्हें सड़क का अतिक्रमण नहीं दिखाई देता है। इससे यातायात असुरक्षित बना हुआ है। वहीं, मक्के के अलावा सड़क किनारे मौरंग और गिट्टी के ढेर लगे हैं। पुलिस व अधिकारियों की अनदेखी से चालकों के लिए जोखिम भरा सफर साबित हो रहा है।

यहां बाइक सवारों के लिए सफर करना खतरे से भरा है। पिछले सप्ताह तेजपुूर अड्डा के पास सड़क पर मक्का पड़ी होने से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद भी अधिकारी नहीं चेते। जबकि एसडीएम बिधूना गरिमा सोनकिया ने कहा था कि सड़कों पर सूख रही मक्का हटवाई जाएगी, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। क्षेत्रीय लोगों ने सड़कों पर सुखाई जा रही मक्का पर रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed