{"_id":"6866c61dcfa2bdcfc80974bb","slug":"dandarpur-incident-mukats-house-locked-team-returns-after-pasting-notice-lead-auraiya-news-c-12-1-knp1080-1173433-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"दांदरपुर कांड: मुकट के घर पर ताला, नोटिस चस्पा कर लौटी टीम (लीड)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दांदरपुर कांड: मुकट के घर पर ताला, नोटिस चस्पा कर लौटी टीम (लीड)
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। दांदरपुर घटना के बाद जांच टीम दूसरी बार अछल्दा स्थित कथावाचक मुकट सिंह के घर गुरुवार को पहुंची। मुकट के घर पर ताला लटकता देख पुलिस गेट पर नोटिस चस्पा कर लौट गई। हालांकि दूसरे कथावाचक संतराम की पत्नी ने नोटिस ले लिया ।
दांदरपुर घटना के कई दिन बीतने के बाद भी कथावाचक मुकट सिंह यादव व संत सिंह घरों को नहीं लौटे हैं। पुलिस प्रशासन ने दांदरपुर घटना की जांच झांसी के पूंछ थाने की पुलिस को सौंपी है। थाना पूंछ पुलिस कुछ दिन पहले दोनों कथावाचकों के घर आकर जांच में सहयोग की अपील कर लौट गई थी।
उस दिन भी दोनों घर पर नहीं मिले थे। गुरुवार को उपनिरीक्षक सुबोध कुमार नोटिस लेकर अछल्दा आए, लेकिन मुकट सिंह यादव के घर पर ताला पड़ा मिला। वहीं, संत सिंह यादव की पत्नी संगीता देवी ने नोटिस ले लिया। नोटिस में दोनों को चार जुलाई को सुबह 10 बजे बुलाया गया है। थानाध्यक्ष अछल्दा रमेश सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में झांसी से टीम आई थी।