फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cylinder fire , killing the mother and daughter

सिलेंडर में लगी आग से मां-बेटी की मौत

Sun, 24 May 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 24 May 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Cylinder fire , killing the mother and daughter

क्षेत्र के  ग्राम रुरुवा में शुक्रवार देर रात लीकेज सिलेंडर से घर में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में मां-बेटी की झुलसने से मौत हो गई, जबकि पुत्र को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। आग लगने से समूची गृहस्थी जलकर राख हो गई। उधर मृतका के भाई ने दिबियापुर थाने में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन



 
 रुरुवा गांव निवासी रुपेंद्र कुमार की पत्नी विनीता देवी (25) शुक्रवार रात खाना बनाने के बाद कमरे में चली गई। परिवार के लोग घर के बाहर थे। सिलेंडर लीकेज होने की वजह से कुछ देर बाद रसोई में आग लग गई। यह देख विनीता आग बुझाने का प्रयास करने लगी।
विज्ञापन



वहां उसकी डेढ़ साल की बेटी पायल और चार साल का बेटा अवनीश भी पहुंच गया। इस बीच विनीता की साड़ी में भी आग लग गई। वह रसोई से बाहर भागी। परिजनों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पूरे कमरे में फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बीच विनीता ने दम तोड़ दिया। परिजन दोनों बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने रेफर कर दिया। परिजन दोनों को कानपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में पायल ने दम तोड़ दिया, जबकि बेटे को गंभीरावस्था में कानपुर स्थिति अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत मां-बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिबियापुर संवाददाता के अनुसार विनीता के भाई कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के जिंगन निवादा निवासी श्रीकृष्ण ने दिबियापुर थाने में तहरीर दी कि दहेज के लिए उसकी बहन को ससुराली प्रताड़ित करते थे।



उसने पति रूपेंद्र उर्फ पिंटू, ससुर गंगाराम, सास, जेठ तथा जेठानी समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed