फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Current landed in the fan, two year old innocent died

Auraiya News: पंखे में उतरा करंट, दो वर्षीय मासूम की मौत

Thu, 29 Jun 2023 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 29 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Current landed in the fan, two year old innocent died
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के साहसपुर गांव में बुधवार शाम घर में खेल रही दो वर्षीय मासूम ने पास में रखा फर्राटा पंखा छू लिया। उसमें करंट आने से वह अचेत होकर गिर पड़ी। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। साहसपुर निवासी रामगोपाल शाक्य ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे के करीब पत्नी सुखरानी में काम व्यस्त थी। उसके पास में ही बेटी अंशिका (2) खेल रही थी। खेलते-खेलते वह पास में चल रहे फर्राटा पंखे के पास जा पहुंची। पंखे को छूते ही करंट की चपेट में आने से वह अचेत होकर गिर पड़ी। पत्नी ने जब उसे घटना बताई तो वह बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं थी। पता करने पर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने व कार्रवाई करने से मना कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed