फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cultural,durga,auraiya

हवन-पूजन कर मां को छप्पन भोग लगाया

Wed, 13 Oct 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
cultural,durga,auraiya
औरैया। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन देवी मंदिरों में माता के जयकारे और देवी गीत गूंजते रहे। मंदिरों में माता रानी का भव्य शृंगार किया गया। शहर में विभिन्न स्थानों पर कन्याभोज का भी आयोजन हुआ। मंदिरों को झालरों से सजाया गया। देररात तक मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़ माता के जयकारे लगाती रही। देवी मंदिरों में मां को छप्पन भोग भी लगाए गए।
विज्ञापन

मान्यता के अनुसार सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा की जाती है। मां कालरात्रि के शरीर का रंग अंधकार की तरह काला है। गले में विद्युत की तरह चमकने वाली माला है। तीन नेत्र ब्रह्मांड की तरह गोल हैं, जिनसे ज्योति निकलती है। उनके श्वास-प्रशवास से अग्नि की ज्वालाएं निकलती हैं। अपने भीतर के काम, क्रोध, मद, लोभ, मोह और अहंकार जैसे दुर्गुणों को भस्म कर देना ही श्रेयस्कर है। माता कालरात्रि भगवान शंकर की शक्ति के रूप में वह रुद्राणी बनकर भक्तों का कल्याण करतीं हैं। वह रक्त दंतिका बनकर रक्तबीज का वध करती है। देवासुर संग्राम में दैत्यों का सर्वनाश करती है। काली और शंकर का स्वभाव एक जैसा ही है। मान्यता है कि सच्चे मन से माता कालरात्रि की प्रार्थना करने पर भक्तों की सभी मनोकामना पूरी होती है।
विज्ञापन

नवरात्र के सातवें दिन माता कालरात्रि के दर्शन के लिए भक्त देवी मंदिरों में उमड़े। भक्त देररात तक देवी मंदिरों में माता के जयकारे लगाते दिखे। वहीं शहर में कई स्थानों पर कन्याभोज हुआ। जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया। सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर के महावीरगंज स्थित काली माता मंदिर, नरायनपुर स्थित गमादेवी मंदिर, पढ़ीन दरवाजा स्थित शीतला माता और बड़ी माता मंदिर, जेसीज चौराहा स्थित काली देवी मंदिर, बीहड़ स्थित मां मंगला काली मंदिर पर तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति की महिला शाखा तुलसी की सदस्यों ने कन्या भोजन का आयोजन किया। शाखा अध्यक्ष बबिता गुप्ता ने बताया कि माता रानी के पूजन के बाद कन्या भोज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तिमय गीतों पर नाचे श्रद्धालु
अयाना (औरैया)। क्षेत्र के ग्राम नवादा में देवी जागरण में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देवी गीतों की धुनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सपा नेता अजय पाल जाटव ने माता रानी की आरती उतारकर किया। उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म मानव जगत में परस्पर भावनात्मक जुड़ाव को महत्व देता है। हमारी सनातन संस्कृति विश्व में सबसे प्राचीन है। यज्ञ हमारी सनातन परंपरा है। इससे हमारा वातावरण शुद्ध होता है। चित्रा गुप्ता ने कहा कि सबसे पहले आप अपने बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। इस मौके पर दिनेश मिश्रा, भोले सिंह गुर्जर, देवेंद्र दुबे आदि रहे। (संवाद)

नौ कन्याओं ने धारण किए मां के स्वरूप
अयाना (औरैया)। कस्बे में मां वैष्णो देवी सेवा समिति की ओर से आयोजित झांकी में नौ दिनों तक मातारानी अलग-अलग स्वरूप में दर्शन दे रही हैं। यहां पर रोजाना माता का अलग-अलग शृंगार, आभूषण व वस्त्रों में नजर आती हैं। माता के दर्शनों के लिए सुबह से शाम तक श्रद्धालु पहुंचते हैं। सोमवार शाम को सांध्य कालीन आरती में नौ कन्याओं को मां दुर्गे के नौ स्वरूपों की झांकी में बैठाया गया। प्रधान छोटेलाल गुप्ता ने मां दुर्गा का स्वरूप धारण किए कन्याओं की आरती की। झांकी का संचालन डीसी गुप्ता ने किया। इस मौके पर सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप, गुप्ता, ध्रुव, रामजी, श्यामजी गुप्ता, राहुल, रवि, मोनू, हिमांशु, उज्ज्वल, चिराग परिहार, नारायण, राजकुमार, पवन गुप्ता आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed