{"_id":"5fa988048ebc3e9bc104a0fd","slug":"cultural-auraiya-news-knp593451599","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने दिए जवाब, बटोरे इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने दिए जवाब, बटोरे इनाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अयाना में पं. बाबू राम पांडेय इंटर कालेज में सोमवार को यातायात माह के तहत प्रश्नोत्तरी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यातायात प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी ने यातायात संबंधी सवालों का सही जवाब देने वाले बच्चों को नगद पुरस्कार देकर मनोबल बढ़ाया।
अयाना थानाध्यक्ष ललित कुमार ने कहा कि सतर्कता व जिम्मेदारी ही सड़क हादसों से बचा सकती है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे कवि अजय ‘अंजाम’ ने मनोरंजक व यातायात जागरूकता से जुड़ी कविताएं सुनाई। ‘जरा सा हादसा होने पर हड्डी टूट जाती है, अगर हेलमेट न हो तो फिर खुपड़िया फूट जाती है’ रचना खूब सराही गई।
विशिष्ट अतिथि नेहा शुक्ला ने मिशन शक्ति के तहत बच्चियों से सशक्त बनने की अपील की। कार्यक्रम संयोजक फिल्म निर्देशक विक्रांत दुबे ने यातायात के नियम व महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। इस मौके पर राजू शंकर पांडेय, आशीष सचान, राजेश कुमार व अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।