फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cultural

शरदोत्सव प्रदर्शनी के कार्यक्रमों की सूची जारी

Fri, 31 Jan 2020 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
cultural
औरैया। शरदोत्सव प्रदर्शनी तीन फरवरी से पुराना नुमाइश मैदान पर शुरू होगी। नगर पालिका परिषद प्रशासन ने प्रदर्शनी पंडाल में होने वाले कार्यक्रमों की सूची जारी करने के साथ ही कार्यक्रम संयोजकों को जिम्मेदारी सौंप दी है। अधिकारियों का कहना है कि अबकी शरदोत्सव प्रदर्शनी को भव्य रूप देने की रूपरेखा बनाई जा रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री देवी व ईओ डॉ.अनीता शुक्ला ने बताया कि शरदोत्सव प्रदर्शनी पंडाल में 6 फरवरी की रात 8 बजे स्थानीय कवि सम्मेलन होगा। इसके लिए रचना, विवेक उर्फ कुल्लन, संतोष त्रिवेदी, समीक्षा अवस्थी, अवधेश व सभासद धीरेंद्र को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 8 फरवरी की रात 8 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के लिए सभासद राजेंद्र तिवारी, भारत सिंह, रविकुमार चतुर्वेदी, संतोष त्रिवेदी, विनीता चतुर्वेदी, राहुल गुप्ता, राजवीर, पंकज मिश्रा, शनी कटियार, विवेक उर्फ कुल्लन को संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन

16 फरवरी को दोपहर 1 बजे होने वाले महिला सम्मेलन के लिए सुनीता, समीक्षा अवस्थी, रचना, संतोष त्रिवेदी, रामकांती, विनीता चतुर्वेदी, ममता, अभिलाषा व अनीता मिश्रा को संयोजक बनाया गया है। 16 फरवरी की रात 8 बजे होने वाले अखिल भारतीय मुशायरा के लिए मुहम्मद मियां, मोहम्मद राशिद पेंटर, विवेक उर्फ कुल्लन, पंकज मिश्रा व सभासद प्रकृतिकांत को संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 फरवरी को रात 8 बजे आयोजित कव्वाली के लिए मुहम्मद राशिद पेंटर, प्रकृतिकांत, विवेक उर्फ कुल्लन, पंकज मिश्रा, सुनीता व सभासद राजवीर को संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा जिला पेंशनर्स सम्मेलन का संयोजक सभासद संतोष त्रिवेदी, विवेक उर्फ कुल्लन, समीक्षा अवस्थी व विनीता चतुर्वेदी को बनाया गया। वरिष्ठ नागरिक सम्मेलन के लिए सभासद सतीश पाठक, राजेंद्र तिवारी व विनीता चतुर्वेदी को जिम्मेदारी दी गई। भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन के लिए सभासद मुकेश निषाद, प्रकृतिकांत, विवेक उर्फ कुल्लन, ज्ञान सिंह, अवधेश, धीरेंद्र व विनोद कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि शरदोत्सव प्रदर्शनी में सुरक्षा को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed