फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cultural

वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन कुंड में आहूतियां देकर मनाई बसंत पंचमी

Fri, 31 Jan 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
cultural
औरैया। बसंत पंचमी का पर्व गुरुवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर शिक्षण संस्थानों में मां सरस्वती का पूजन कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर हवन-पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भंडारों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

गायत्री परिवार की ओर से गायत्री शक्ति पीठ पर आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोचार के साथ यज्ञ में आहुतियां दी गई और भंडारे का आयोजन किया गया। आचार्य शिवनाथ मिश्रा व धर्मेंद्र दुबे ने वैदिक मंत्रोचार के साथ यज्ञ में आहुतियां डलवाईं। इस मौके पर संदीप पोरवाल, साधूशरण शिवहरे, सुरेश मिश्रा, रामचंद्र पोरवाल, परमात्माशरण गुप्ता, कमल पुरवार, कुसुम मिश्रा, सीता, बेबी, गौरी, उमा शर्मा, भूपेंद्र सिंह, प्रदीप अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, यमुना रोड स्थित बीबीएस स्मृति विद्यापीठ में आयोजित कार्यक्रम में हवन पूजन के बाद प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधक गौरव भूषण शर्मा ने बसंत पंचमी के महत्व के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिबियापुर रोड स्थित संस्कृत महाविद्यालय में हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आचार्य अनिल दीक्षित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां डलवाईं। मुख्य यजमान डॉ.गोविंद द्विवेदी, हेमू चौबे, आशीष चौबे, शनि चतुर्वेदी, शशिकांत, कवि गोपाल, अमन शुक्ला, मुनि मिश्रा, अंकित शुक्ला, विपुल दुबे, अशोक द्विवेदी, अमित त्रिपाठी, कृष्णचंद्र सावरन, हरिओम अवस्थी, मंजरी पांडेय, संध्या आदि ने यज्ञ में आहुतियां दीं।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले जिलाध्यक्ष श्रीओम चतुर्वेदी, महामंत्री मुकेश त्रिपाठी, अवधेश कुमार, प्रतिभान सिंह, अखिलेश कुमार आदि शिक्षकों ने जिला कार्यालय बनारसीदास में मां सरस्वती का पूजन विधिविधान से किया। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम शुक्ल ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को भावी पीढ़ी को बताना होगा और उनमें श्रेष्ठ संस्कारों का निर्माण करना होगा।

सुदिति ग्लोबल स्कूल में बसंत उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशक नीलम आनंद व प्रधानाचार्य नरेंद्र बाजपेई ने किया। इस मौके पर पतंग, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीआरयू एजूकेशनल एकेडमी में आयोजित हवन-पूजन कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष निखिल उपाध्याय, अनूप दुबे, डॉ.गौरव त्रिपाठी, नेहा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed