{"_id":"5e2c8ce18ebc3e4afd2fccdc","slug":"cultural-auraiya-news-knp5406734188","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने मचाया धमाल
विज्ञापन
औरैया। पोरवाल रेजिडेंसियल इंग्लिश स्कूल का सालाना उत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत का सबका मन मोह लिया। साथ ही कार्यक्रम के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या के प्रति लोगों को जागरूक किया।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्कूलों में छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ भारतीय संस्कृति का ज्ञान भी कराया जाए। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। छात्राओं ने कार्यक्रमों के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा की।
कार्यक्रम शुभारंभ के दौरान विद्यालय प्रबंधक गौरव पोरवाल व प्रधानाचार्या एलिजाबेथ ने सभी अधिकारियों का बैज लगाकर व माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रबंधक गौरव पोरवाल के अलावा अंकुश, पूनम, सुवेंदु दास, आरती पोरवाल, रवि व रेनू आदि मौजूद रहीं।