{"_id":"5d964cfa8ebc3e01390a8749","slug":"cultural-auraiya-news-knp517567331","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां भगवती की गाजे-बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां भगवती की गाजे-बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। नगर के मोहल्ला गोविंदगज में दुर्गा मंदिर पर चल रहे मां भगवती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में गुरुवार को मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ शोभा यात्रा निकली गई। जिसमें महिलाएं मंगलगीत गाते हुए चल रही थीं। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने शोभा यात्रा में शामिल होकर देवी देवताओं के गगनभेदी जयकारे लगाए। मां दुर्गा और नैना देवी की प्रतिमा गाजे बाजे के साथ शुरू हुई।
कस्बे के गोविन्द गंज स्थित दुर्गा मन्दिर से शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ शुरू हुई। जिसमें मां दुर्गा व मां नैना देवी की प्रतिमा के साथ महिलाएं पीतवस्त्र धारण कर अपने सिर पर कलश रखकर दो कतारो में मंगल गीत गाकर चल रही थीं। लोगों का भारी हुजूम देवी देवताओं के जयकारे लगाकर भक्तिमय वातावरण बनाये हुए थे।
शोभा यात्रा केशरवानी, तिराहा चमनगंज से ख्यालीदास तिराहे पर पहुंची। यहां से पुन: वापस आकर टाकीज रोड से महावीर धाम पहुंची और कटरा मनेपुर स्थित दुर्गा मन्दिर होकर मेन बाजार होमगंज होकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचकर समाप्त हो गई।
विज्ञापन
मां भगवती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के आचार्य अनुराग कृष्ण महाराज ने बताया कि कार्यक्रम 29 सितंबर से चल रहा है। जिसमें 3 अक्तूबर को प्राण प्रतिष्ठा व हवन के बाद भण्डारे का आयोजन किया गया है।
एरवाकटरा कस्बा से 6 किमी दूर 150 वर्ष पुराना द्वारिकाधीश मंदिर में विराजमान मां दुर्गा जी की मूर्ति पर बुधवार की शाम 7:30 बजे श्रद्धालुओं का आसपास से सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने नौ दुर्गा पूजा का उपवास रखकर मां की आरती में शामिल हुए। महिलाएं मां को प्रसन्न करने के लिए केले, सेब, नारियल, मौसम्मी आदि फलों का चढ़ावा चढ़ाया। आयोजक प्रिंस गुप्ता, विनय,पदमपति, विष्णु, अंकुर, मोनू पोरवाल आदि रहे।