फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cultural

स्वदेशी चित्रकला प्रतियोगिता में पलक प्रथम, निशा द्वितीय

Sat, 21 Sep 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
cultural
औरैया। ‘अमर उजाला’ और उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वावधान में शुक्रवार को तिलक इंटर कालेज में स्वदेशी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा से लेकर इंटर तक के 125 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। एक घंटे की इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने कागज पर विभिन्न आकृतियां उकेर कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छात्रा पलक ने प्रथम, निशा ने द्वितीय और खुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन

स्वदेशी चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ कालेज के प्रधानाचार्य डा.आंज्नेय सहाय अवस्थी ने प्रतिभागियों को विषय की जानकारी देकर किया। उन्होंने बताया कि ‘अमर उजाला’ और उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वावधान में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि देश को समर्थ और महाशक्ति बनाना है तो स्वदेशी मंत्र को अपनाना होगा।
विज्ञापन

एक घंटे तक चली इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने स्वदेशी वस्तुओं जैसे गांधी जी का चरखा, खेत में हल चलाता किसान, खादी ग्रामोद्योग की कालीन, बांस की टोकरी, भारतीय परिधान, मिट्टी के बर्तन, महात्मा गांधी का चित्र, खेत में हल लेकर जाता किसान, भारत-पाक सीमा का चित्र, चकिया आदि का चित्रण कर अपनी भावनाओं को स्वदेशी रंग दिया। चक्की से गेहूं पीसती महिला का चित्र बनाकर कक्षा नौ की छात्रा पलक ने प्रथम स्थान, बांस की टोकरी बनाने वाली कक्षा 10 की छात्रा निशा ने द्वितीय और चरखा चलाते गांधी जी का चित्र बनाकर दसवीं कक्षा की छात्रा खुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका चित्रकला शिक्षक निर्मल कुमार और सुरेंद्र यादव ने निभाई। प्रतियोगिता को सफल बनाने में कालेज के शिक्षकों का पूरा सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ और उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से स्वदेशी चित्रकला प्रतियोगिता शनिवार को शहर के चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका विद्यालय में होगी। प्रतियोगिता समापन के बाद विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed