फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Crowds gathered at the agency for gas cylinders

Auraiya News: गैस सिलिंडर के लिए एजेंसी पर उमड़ी भीड़

Wed, 22 Apr 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 22 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at the agency for gas cylinders
दिबियापुर। कस्बा से सटी ग्राम पंचायत हरचंदपुर में ग्रामीण इंडेन गैस एजेंसी पर मंगलवार को उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। यहां पर मंगलवार को गैस सिलिंडर की गाड़ी पहुंचने की सूचना पर उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन




दोपहर के समय लोग तेज धूप में पेड़ की छांव भी ताकते नजर आए। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक लोगों की सिलिंडर के लिए मारामारी जारी रही। इस एजेंसी पर कुल 12 हजार उपभोक्ता है। रोजाना 400 उपभोक्ता बुकिंग करा रहे हैं। ऐसे में दो दिन में गैस सिलिंडर की खेप लेकर गाड़ी आ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की एजेंसी होने की वजह से यहां पर 45 दिन में गैस सिलिंडर की बुकिंग का प्रावधान है। दो दिन बाद गैस सिलिंडर की खेप लेकर गाड़ी के पहुंचने पर लोग एजेंसी पर जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी से आए 400 सिलिंडर के सापेक्ष दोपहर में दो बजे तक 325 के करीब गैस सिलिंडर उपभोक्ता ले गए। भीड़भाड़ के बीच उपभोक्ताओं व एजेंसी कर्मियों के बीच बहस होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed