{"_id":"640a2ba0c8200d3a9a0de7d4","slug":"crowd-of-passengers-in-trains-reservation-is-also-in-trouble-auraiya-news-c-12-1-114865-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रेनों में यात्रियों की भीड़, आरक्षण के भी पड़े लाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रेनों में यात्रियों की भीड़, आरक्षण के भी पड़े लाले
Fri, 10 Mar 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। होली के बाद रेलवे स्टेशन फफूंद पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रही। सभी ट्रेनों में आरक्षण फुल होने से तत्काल टिकट को लेकर काउंटर पर मारामारी रही। रेल कर्मियों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक आरक्षण को लेकर परेशानी रहेगी। इधर, भीड़ अधिक होने पर कुछ यात्रियों सड़क मार्ग का सहारा लिया।
होली की छुट्टियों के बाद गुरुवार को लोग अपने काम पर लौटे। महिलाओं में भाई दूज पर भाइयों के घर जाने की होड़ दिखी। इसके चलते ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रही। फफूंद स्टेशन पर लोग ट्रेनों मे आरक्षण कराने के लिए उमड़े, लेकिन उन्हें निराशा हाथ आई। सुबह 10 बजे वातानुकूलित एवं 11 बजे शयनयान श्रेणी में आरक्षण कराने के लिए लोग पहुंचे।
रेलवे स्टेशन फफूंद के आरक्षण केंद्र पर मौजूद कर्मियों के अनुसार स्लीपर में छह फार्म पर 12 यात्रियों के टिकट मिले, जबकि वातानुकूलित श्रेणी में दो फार्म पर तीन यात्रियों को ही टिकट मिले। तत्काल टिकट ट्रेन के प्रारंभिक स्टेशन से चलने से 24 घंटे पहले मिलता है। ट्रेनों में सामान्य आरक्षण कराने के लिए भी पूरे दिन भीड़ उमड़ती रही।
विज्ञापन
मगर उन्हें भी निराशा हाथ लगी। दिल्ली की ओर 12419 अप गोमती एक्सप्रेस में 10 से 12 मार्च तक टिकट नहीं मिल पा रहे (रिग्रेट) हैं। इसके बाद 13 से 16 मार्च तक वेटिंग टिकट मिल पा रहे हैं। 15483 अप महानंदा एक्सप्रेस में 10 मार्च को टिकट नहीं मिल पा रहा है। 27 मार्च तक वेटिंग टिकट मिल रहे हैं। 14217 अप ऊंचाहार एक्सप्रेस में नौ अप्रैल तक एक दो दिन छोड़कर वेटिंग टिकट मिल रहे हैं। 12311 नेता जी एक्सप्रेस में जून शुरूआत तक वेटिंग टिकट मिल रहे हैं।
जबकि प्रयागराज एवं प्रयागराज होते हुए हावड़ा की ओर जाने वाली 14218 डाउन ऊंचाहार एक्सप्रेस, 15484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस, 14164 डाउन संगम एक्सप्रेस में मार्च में वेटिंग टिकट मिल रहे हैं। जबकि 12312 डाउन नेता जी एक्सप्रेस में एक दो दिन छोड़कर मई के अंत तक वेटिंग टिकट मिल पा रहे हैं। ट्रेनों में आरक्षण न मिलने व भीड़ अधिक होने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा।