{"_id":"66b13100ff748243e30493c4","slug":"crowd-of-devotees-gathered-in-shiva-temples-performed-jalabhishek-auraiya-news-c-211-1-aur1005-115186-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, किया जलाभिषेक
विज्ञापन
औरैया। आज सावन माह का तीसरा सोमवार था। शिव मंदिर में भगवान शिव की आराधना करने के लिए भक्तों की भीड़ सुबह से ही देखने को मिली। शिव भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर से लेकर गांव तक शिवालयों में भीड़ दिखाई दे रही है।
शहर के पांच किलो मीटर दूर बीहड़ स्थित देवकली मंदिर में सोमवार की तड़के सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। शिव भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दूधाभिषेक करने के साथ ही पूजन किया। वहीं मंदिर के बाहर लगे मेले में महिलाओं ने खरीदारी की।
मंदिर में उमड़ी भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस कर्मियों के अलावा मंदिर में मौजूद कमेटी के लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। यही नहीं भीड़ को देखते हुए समाजसेवनी संगठनों के पदाधिकारी भी सेवा में जुटे नजर आए। शहर के मोहल्ला निझाई, बहन टोला, गोविंद नगर, तिलक नगर, बनारसीदास, नरायनपुर आदि सभी छोटे-बड़े शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। इतना ही नहीं मंदिरों और घरों में शिव भक्तों द्वारा रुद्राभिषेक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक
सहार। जेबेश्वर धाम सिरासानी सहार में सुबह से शिव भक्तों की भीड़ देखे को मिली। मान्यता है कि सावन मास में यहां आने वाले हर भक्त की मुराद पूरी होती है। यही कारण है कि इस माह दूर-दूर से लोग भगवान शिव की पूजा करने आते है। मंदिर के पुजारी शिव स्वरूप जी महाराज बताते है कि यह मंदिर हजारों साल पुराना है। मंदिर में हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
धूमधाम से पूजा अर्चना की
बिधूना। कस्बा स्थित वनखंडेश्वर मंदिर, अछल्दा रोड शिव मंदिर, देवघट बाबा शिव मंदिर पर तीसरे सोमवार को श्रावण मास पर धूमधाम से पूजा अर्चना की गई। श्रावण मास की पूजा अर्चना पर भोलेनाथ की आराधना विशेष फलदायी बताई गई है। भगवान को दूध, शहद, गंगाजल से स्नान कराने के बाद बेलपत्र, बेल, फूल, धतूरा आदि भक्तों ने समर्पित किए। संवाद