{"_id":"681661702a571ce05a061af5","slug":"crossing-closed-to-let-four-trains-pass-jam-for-three-hours-auraiya-news-c-211-1-aur1007-125398-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चार ट्रेनों को निकालने के लिए क्रॉसिंग बंद, तीन घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चार ट्रेनों को निकालने के लिए क्रॉसिंग बंद, तीन घंटे जाम
Sun, 04 May 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 04 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
क्रॉसिंग बंद होने की वजह से लगा वाहनों का जाम।
- फोटो : क्रॉसिंग बंद होने की वजह से लगा वाहनों का जाम।
कंचौसी। दिल्ली-हावड़ा रूट पर एक के बाद एक चार ट्रेनों को निकालने के लिए शनिवार दोपहर फाटक बंद कर दिया गया। इससे क्रॉसिंग के दोनों ओर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया।
इस दौरान राहगीर तीन घंटे तक जाम से जूझते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदारों की लापरवाही से आए दिन क्रॉसिंग के पास जाम लग रहा है।
कंचौसी में जाम की समस्या लोगों के लिए नासूर बन चुकी है। रेलवे फाटक से पेट्रोल पंप तक आए दिन जाम लगने से स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
वहीं व्यापारियाें का काम भी प्रभावित हो रहा है। जिम्मेदारों का कहना है कि जाम लगने के पीछे क्रॉसिंग बंद होने के दौरान वाहन आड़े-तिरछे खड़े हो जाते हैं। यदि क्रॉसिंग पर पुलिस को तैनात किया जाए तो जाम से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर एक ट्रेन को निकालने के लिए बंद किया गया फाटक चार ट्रेन गुजरने के बाद खोला गया। काफी देर तक फाटक बंद रहने से क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं, क्रॉसिंग खुलते ही जल्दबाजी में निकलने की कोशिश में वाहन फंस गए। पुलिस ने शाम चार बजे तक यातायात सुचारू करवाया। कड़ी धूप में तीन घंटे तक फंसे रहने से यात्रियों को गर्मी की भी मार झेलनी पड़ी। स्टेशन मास्टर दरबारी कुमार ने बताया लगातार ट्रेनों के पास होने के कारण जाम लगा रहा।