फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crop caught fire

शॉर्ट सर्किट से गेहूं की 15 बीघा फसल जली

Tue, 30 Mar 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
crop caught fire
दिबियापुर (औरैया)। ग्राम पंचायत हरचंदपुर के मजरा पढ़ारा में एचटी लाइन से निकली चिंगारी से गेहूं की 15 बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन

गांव पढ़ारा में मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे एचटी लाइन से निकली चिंगारी से गेहूं के खेतों में आग लग गई। खेतों से लपटें उठती देख गांव में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने सबस्टेशन से लाइन बंद कराई और पास के तालाब से पानी लाकर आग काबू बुझाई। आग लगने से गेहूं की 15 बीघा फसल जल गई। चौकी इंचार्ज संतोष कुमार यादव मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से बात की। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि सीटू सिंह परमार की पांच बीघा, गिरीश यादव की एक बीघा, महावीर नायक, सुदामा नायक, भाव सिंह नायक की दो-दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। एक और किसान की तीन बीघा फसल राख हो गई। घटना की सूचना राजस्व कर्मियों को दी गई है।
विज्ञापन

उधर उमरी और भटपुरा गांव के बीच गेहूं के खेत में आग लग गई। इसमें प्रकाश तिवारी निवासी उमरी के खेतों में खड़ी गेहूं की दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत कर आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिधूना। बेला थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर खरगपुर में हाईटेंशन लाइन टूटकर खेत में गिर गई। आग लगने से गेहूं की तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई।

नूरपुर खरगपुर निवासी ओम प्रकाश, चंद्र प्रकाश, चंद्रभान के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। मंगलवार दोपहर एक बजे एचटी लाइन का तार खेत पर गिर गया। आग लगने से तीनों किसानों की कुल तीन बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों का आरोप है कि फसल बुआई से पहले ही ढीले और जर्जर तार ठीक करने के लिए जेई और लाइनमैन से कहा था लेकिन सुनवाई नहीं हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed