{"_id":"61520f2a8ebc3e0160752fa5","slug":"criminals-beat-doctors-and-health-workers-auraiya-news-knp6548677173","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबियों ने चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबियों ने चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को पीटा
विज्ञापन
हंगामे के बाद अस्पताल के बाहर खड़े मरीज व उनके तीमारदार
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयाना (औरैया)। सीएचसी में मरीज के साथ आए शराबियों ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। अस्पताल परिसर में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो शराबियों को पकड़ कर जेल भेज दिया।
किरन पत्नी उदयवीर निवासी सलैया कोतवाली औरैया को बीमार होने पर परिजन सोमवार को सीएचसी लेकर पहुंचे। इस दौरान उदयवीर, रंजीत पुत्र रामकुमार ने शराब के नशे में डॉक्टर से अभद्रता की। संविदा पर तैनात सफाई कर्मी अखिलेश ने विरोध जताया तो दोनों ने मिलकर सफाई कर्मी को पीट दिया। शराबियों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। इससे वहां मरीजों में भगदड़ मच गई।
चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी भागते दिखे। शराबियों ने वैक्सीनेशन कक्ष और ओपीडी में जाकर चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों से मारपीट की। जिसके कारण चिकित्सकों को ओपीडी बंद करनी पड़ी।
विज्ञापन
हंगामे की सूचना सीएचसी अधीक्षक ने थाना पुलिस को दी। एसआई शूरवीर सिंह, एसआई हरिहर सिंह पुलिस फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे और हंगामा कर रहे उदयवीर और रंजीत को गिरफ्तार कर थाने ले गए। सफाई कर्मी अखिलेश ने दोनों के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों के खिलाफ देरशाम शांतिभंग की कार्रवाई की गई।