फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Young man killed in Auraiya , face lit with acid

औरैया में युवक का कत्ल, तेजाब से चेहरा जलाया

Sun, 30 Aug 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया। Updated Sun, 30 Aug 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
दिबियापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककोर में 22 वर्षीय युवक की ईंट से कूंचकर
विज्ञापन
हत्या कर दी गई है। हत्यारों ने पहचान मिटाने के लिए एसिड से उसका चेहरा भी जला दिया।

घटना से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने दिबियापुर-औरैया मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। मौके पर पहुंचे एसपी व बिधूना विधायक के समझाने पर सवा छह घंटे बाद जाम खुल सका।

इसके बाद ही पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। हत्या किसने और क्यों की, यह फिलहाल साफ नहीं हो सका है।

कस्बा ककोर निवासी अभिषेक उर्फ रिंकू दिवाकर (22) पुत्र रामशंकर की शनिवार को अज्ञात लोगों ने ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद चेहरे को तेजाब से जलाकर शव मंगलपुर रोड स्थित बंबा के पास एक खाली प्लाट में फेंक दिया। रविवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी।

रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के संग सुबह 7.15 बजे दिबियापुर-औरैया मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना दिए जाने के बाद भी दिबियापुर थाना पुलिस करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो भीड़ उग्र हो गई।

पुलिस के लाठियां फटकारने पर भीड़ ने पथराव कर दिया। इस पर पुलिस बैकफुट पर आ गई। सूचना पर पहुंचीं एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव व सीओ सिटी डीडी मिश्र ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला।

बात बढ़ती देख एएसपी ने फफूंद, सहायल, औरैया थानों की पुलिस बुला ली।

इस बीच पुलिस ने डाग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स को बुलाकर घटना की बारीकी से तहकीकात की। करीब 6 घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसपी मनोज तिवारी ने मामले का जल्द खुलासा कराए जाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया लेकिन एसपी की गाड़ी जाते ही लोगों ने फिर शव रखकर जाम लगा दिया।

सूचना पाकर आए बिधूना के विधायक प्रमोद गुप्त ने मुआवजे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed