{"_id":"57cdafe44f1c1b3d3b317a58","slug":"wife-beating-beaten-by-young-lawyers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को पीट रहे युवक की वकीलों ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को पीट रहे युवक की वकीलों ने पीटा
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
पत्नी को पीटने के आरोपी की धुनाई करते वकील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति-पत्नी के बीच कोर्ट में चल रहे विवाद को वापस लिए जाने के लिए परिसर के बाहर पत्नी को पीटना एक पति को महंगा साबित हुआ। पत्नी के चिल्लाने पर मौजूद वकीलों ने उसकी पिटाई कर दी। हालांकि बाद में परिजनों के आने पर युवक बच सका। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
न्यायालय परिसर के बाहर सोमवार को एक युवक अचानक एक महिला की पिटाई करने लगा। इस पर महिला के चिल्लाने पर मौजूद अधिवक्ताओं ने उस युवक की धुनाई कर दी। इसी बीच पिटने वाले युवक संजू निवासी कानपुर देहात ने बताया कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। उसी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। हालांकि तब तक युवक पिट चुका था। इसी बीच युवक संजू के परिजन मौके पर पहुंच गए। जिस पर युवक को बचाया जा सका। युवक मौके से फरार हो गया। वही मायके वाले महिला को भी अपने साथ ले गए।