फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Uncontrolled truck truck driver was thrashed to death

ट्रक चालक को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, मौत

Sat, 26 Nov 2016 12:27 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Sat, 26 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck truck driver was thrashed to death
सड़क पार करते समय तेज रफतार ट्रक की चपेट में गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात सड़क किनारे ट्रक खड़ा करके होटल जा रहे एक चालक को पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद एक के बाद एक कई ट्रक उसके ऊपर से गुजरे। जिससे उसके शव के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया।
विज्ञापन



गुरुवार देर रात लगभग दो बजे हाईवे पर ग्राम मिहौली में राही होटल के पास आगरा से जहानाबाद फतेहपुर जा रहा एक ट्रक के चालक ने खाना खाने के लिए ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। जैसे ही वह ट्रक से नीचे उतरा। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे सड़क पर ही रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान कई ट्रक उसके ऊपर से गुजर गए। जिससे उसके शरीर के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी शिनाख्त धीरज यादव (36) पुत्र अशर्फी लाल के रूप में की गई है। वहीं, कागजातों के आधार पर मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। सूचना पर आए मृतक के परिजन राहुल यादव पुत्र रामबाबू यादव निवासी मलकपुर क्याेंटरा जहानाबाद फतेहपुर ने अज्ञात ट्रक व उसके चालक के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed