{"_id":"59077b794f1c1b216544232d","slug":"two-youths-sabotage-in-electricity-sub-station-sohini","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत उपकेंद्र सोहनी में दो युवकों ने की तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्युत उपकेंद्र सोहनी में दो युवकों ने की तोड़फोड़
अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 01 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
दंबगों ने महिला को पीटा
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र सोहनी पर ट्रांसफार्मरों की टेस्टिंग करा रहे अवर अभियंता के साथ वहां पहुंचे दो युवकों ने मारपीट करने का प्रयास किया तो वहां मौजूद बिजली कर्मियों ने उन्हें बचाया। इसके बाद युवकों ने मशीनों में भी तोड़ फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा भाग गया। अवर अभियंता ने कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक अवर अभियंता ओमवीर सिंह सोमवार को दोपहर लगभग 2 बजे वह उप खंड अधिकारी फेरुलाल के अलावा रवि कुमार वर्मा, सुभाष चंद्र यादव व अन्य बिजली कर्मियों के साथ 33/11 केवी बिजली केंद्र सोहनी पर लगे 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग का काम करवा रहे थे। इसी बीच गांव बराहार निवासी छुट्टा पुत्र राजेंद्र सिंह व मुन्ना पुत्र मलखान सिंह बिजली केंद्र के कंट्रोल रूम में घुस गए और मशीनों में तोड़फोड़ करने लगे। जेई ने रोका तो उनका हाथ पकड़कर मारने को खींचने लगे।
इस पर मौजूद बिजली कर्मियों ने उनको बचाया। दबंग युवक गाली गलौज करने लगे। वहीं पर शराब की बोतल खोलकर पीने लगे। लोगों ने यूपी 100 को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से मुन्ना पुत्र मलखान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जबकि छुट्टा पुत्र राजेंद्र सिंह बाइक छोड़कर भाग गया। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।