{"_id":"589f3cbe4f1c1b7b3737912e","slug":"two-women-s-chain-snatched","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं की चेन छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो महिलाओं की चेन छीनी
औरैया
Updated Sat, 11 Feb 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
स्नेचर के बट मारने से घायल महिला बीना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के चोर उचक्के चुनाव में पुलिस की व्यस्तता का लगातार फायदा उठा रहे हैं। शनिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने शहर में दो जगह महिलाओं की चेन लूट ली। इन घटनाओं में एक महिला के सिर पर चैन स्नैचर ने तमंचे की बट मारकर घायल किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्नैचरों की तलाश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। दोनों घटनाएं शहर में तीन से साढ़े तीन बजे के बीच हुईं।
शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी देवेंद्र कुमार पांडेय की पत्नी वंदना पांडेय अपनी रिश्तेदार बीना पत्नी ब्रजेंद्र शुक्ला नदीगांव जिला जालौन के साथ बाजार से घर लौट रहीं थी। दोपहर करीब तीन बजे कानपुर रोड स्थित ैपेट्रोल पंप के पास काली पल्सर सवार दो बदमाशों ने वंदना के गले से चेन छीन ली। स्नेचर ने बीना के गले से भी चेन खींचनी चाही। इस पर बीना ने स्नेचर का हाथ पकड़ लिया। इस पर स्नेचर ने तमंचे की बट उनके सिर पर मार दी। यह देख मौके पर मौजूद लोगों ने पत्थर फेंके। इस दौरान वंदना की चेन सड़क पर गिर गई। लेकिन स्नेचर भाग निकले।
इस घटना के कुछ ही देर बाद तिलक नगर स्थित तिलक स्टेडियम के पास दूसरी घटना हुई। मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी राजेश कुमार दुबे की पत्नी खुशबू बाजार से घर जा रही थीं। ओम शांति भवन के समाने अपाचे सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनके गले से सोने की चेन खींच ली। बदमाश तमंचा लहराते हुए हाइवे की ओर भाग निकले। दोनों घटनाओं की जानकारी लोगों ने यूपी 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद स्नेचरों की तलाश की। लेकिन वह नहीं मिले। एक के बाद एक दो घटनाओं से शहर में हड़कंप मच गया है। दोनों घटनाओं की जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी गयी है। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि बताया कि घटनाएं उनकी संज्ञान में हैं। जल्द ही स्नेचरों को पकड़ा जायेगा।