फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   two million stolen from home

ताला तोड़कर घर से दो लाख की चोरी

Sat, 20 Aug 2016 11:36 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 20 Aug 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
two million stolen from home
घर के कमरे में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
 सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर में शुक्रवार रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये नगद, जेवरात सहित करीब दो लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। घटना के दौरान घर खाली था। रक्षाबंधन के पर्व पर गृहस्वामी पत्नी के साथ ससुराल गया था। पड़ोसी की सूचना पर वह घर लौटे तो सामान बिखरा मिला। कोतवाली पुलिस ने पीड़ितों से मामले की जानकारी की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


तहरीर में पीड़ित गृहस्वामी सौरभ कुमार पुत्र वेद प्रकाश निवासी तिलक नगर ने बताया कि वह पत्नी के साथ रक्षाबंधन पर उसके मायके गया था। बीती रात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर चोरी की। चोरों ने उसके घर से अलमारी में रखे 50 हजार रुपये नगद, बीस हजार की रेजगारी के अलावा सोने के दो हार, तीन सोने की अंगूठी, चांदी की पायलें, दो जोड़ी चूड़ा, दो मोबाइल, एक इन्वर्टर आदि सामान पार कर दिया। चोरी की जानकारी उन्हें दूसरे दिन हुई जब पड़ोसी ने घर का ताला टूटा देखा।
विज्ञापन


सूचना पर जब घर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा था। बक्से व अलमारी खाली पड़े थे। सूचना पर पहुंचे ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी की। पीड़ित ने तहरीर में यह भी बताया कि पिछले कई दिनों से स्मैक का कारोबार करने वाले लोग उसके घर के आसपास सक्रिय हैं। कुछ महीनों पहले भी उसके घर के बाहर लगा लोहे का बोर्ड चोरी हो गया था। पीड़ित ने पुलिस से मामला दर्ज कर चोरी का खुलासा किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed